सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रिया चक्रवर्ती के लिए लिखे 'अपशब्द', जानिए क्यों?
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने रिया चक्रवर्ती के लिए लिखे 'अपशब्द', जानिए क्यों?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती MTV के रियलिटी शो ROADIES के माध्यम से वापसी करने जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अपराधी रहीं रिया चक्रवर्ती के शो का टीजर वीडियो सोमवार को रिलीज किया गया, जिसमें रिया कैमरे की तरफ देखकर यह बोलती दिखाई दी कि आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी... डर जाऊंगी? शो के प्रोमो वीडियो पर पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह की प्रतिक्रिया आई है।

प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती के लिए कई अपमानजनक बातें लिखी हैं। उन्होंने गाली भरे शब्दों का उपयोग करते हुए लिखा है कि तुम क्यों डरोगी? तुम तो... प्रियंका ने भद्दे शब्दों का उपयोग रिया के लिए किया है तथा अंत में लिखा है कि कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है। रिया ने लिखा है कि साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के फैसले में हो रही देरी के लिए कौन जिम्मेदार है।

प्रियंका सिंह के इस ट्वीट पर अमित कुमार वेंद्या नाम के एक शख्स ने रिप्लाई किया- वाह वाह। अपने सगे भाई स्वर्गीय श्री सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा औरत के बारे में क्या उम्दा विचार हैं प्रियंका जी आपके। बता दें कि रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे मगर फिर अचानक सब कुछ बदल गया। वही प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपसी सहमति से सुलझ गया राखी-मीका का 17 साल पुराना 'KISS कांड'

प्रत्युषा बनर्जी की मौत पर अब बॉयफ्रेंड राहुल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों लटकी मिली लाश?

‘आप होते कौन हैं जज करने वाले?’, आखिर किस पर भड़की तेजस्वी प्रकाश?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -