रक्षाबंधन: सुशांत को याद कर श्वेता सिंह कीर्ति ने किया इमोशनल पोस्ट
रक्षाबंधन: सुशांत को याद कर श्वेता सिंह कीर्ति ने किया इमोशनल पोस्ट
Share:

आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई और बहन के बीच के बंधन को मनाने और संजोने का पर्व है। अब आज इस खास मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत भाई की के साथ वाली एक अनमोल थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते हैं उन्होंने इस फोटो के साथ एक छोटा सा नोट भी शेयर किया है जिसमें वह भाई को प्यार और हमेशा रहना के लिए बोलती हैं। वैसे श्वेता ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति हाथों में हाथ डालकर खड़े हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

इस तस्वीर में सुशांत के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिख रही है और श्वेता खिलखिलाकर हंसती हुईं नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है, "लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। हैशटैग गुड़िया गुलशन।" वैसे श्वेता सिंह कीर्ति को अक्सर अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है जो कुछ ही वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बीते साल भी, उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था और एक इमोनशल नोट लिखा था।

उस दौरान जो तस्वीरें शेयर की थी उन्होंने शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'बेबी सुशांत'। उस समय सुशांत के आसपास उनकी बहनें खड़ी थीं। आप सभी को बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जुलाई, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उस समय उनके असामयिक निधन के बाद लोगों के होश उड़ गए थे।

कल्याण सिंह के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जताया गहरा शोक

24 घंटों में मिले कोविड-19 के 30 हजार 948 नए मामले, 403 मरीजों की मौत

ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं मोहसिन खान!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -