सुशांत सिंह ने हिंदी सिनेमा में निभाए यह दमदार किरदार
सुशांत सिंह ने हिंदी सिनेमा में निभाए यह दमदार किरदार
Share:

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बिजनौर से मुंबई आये मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा के बाद सिनेमा में ये कारनामा करने वाले बिजनौर के सुशांत सिंह की गिनती होती है।वहीं इसके साथ ही सुशांत कम फिल्मों में ही दिखते हैं परन्तु जब दिखते हैं तो असरदार साबित होते हैं। वहीं आपको बता दें की सुशांत का आज यानि 9 मार्च को जन्मदिन है | सुशांत  के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उन किरदारों के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन पर उनकी एक अलग पहचान बताई गयी है।

किरदार : पक्या
फिल्म : सत्या (1998)
अभिनेता सुशांत सिंह ने ऐसी बेहतरीन फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया। इसके साथ ही रामगोपाल वर्मा ने सुशांत को जब इस फिल्म में लिया होगा, तो उनकी काबिलियत तो जांची ही होगी। यदि कोई कसर रही होगी तो सुशांत ने फिल्म में पूरी कर दी। वहीं सुशांत इस फिल्म में एक छोटे-मोटे गुंडे के किरदार में हैं। जिस रौब के साथ पक्या सत्या से पैसे की मांग करता है, वहीं से पता चल जाता है कि पक्या का भविष्य उज्ज्वल है। और रामगोपाल वर्मा ने कलाकारों का सही चुनाव किया है।

किरदार : दुर्गा नारायण चौधरी
फिल्म : जंगल (2000)
रामगोपाल वर्मा के निर्माण और निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह ने दुर्गा नारायण चौधरी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही वह एक डाकू है, जो जंगल में शरण लेता है। जब फिल्म के मुख्य किरदार अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जंगल में आते हैं, तब वह पूरे ग्रुप को किडनैप कर लेते हैं। दुर्गा नारायण चौधरी  डाकुओं के इस ग्रुप का सरदार है। और वह अपहरण किए हुए लोगों में से अनु (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार करने लगता है। डाकू के किरदार में सुशांत सिंह लोगों को डराकर रख दिया था।

किरदार : विक्टर
फिल्म : 16 दिसंबर (2002)
मणि शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत राजस्व विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी के रूप में नजर आए। फिल्म में उनके ही विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी की मौत के आरोप में विक्टर के रूप में सुशांत को उनके साथियों समेत निकाल दिया जाता है। बाद में उसी विभाग के और अधिकारी उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं। सुशांत के साथ फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, मिलिंद सोमण भी हैं, लेकिन सुशांत का रुतबा कुछ अलग ही दिखाई देता है।

किरदार : सुखदेव
फिल्म : द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
आजादी की लड़ाई में खुद के जीवन को हंसकर कुर्बान करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तो हर भारतीय के दिल में बसते हैं। वहीं इस फिल्म में सुशांत सिंह ने सुखदेव थापर का किरदार निभाया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने अपने अभिनय का पूरा जादू बिखेरा।इसके साथ ही  फिल्म में सुशांत के साथ हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन भगत सिंह के किरदार में हैं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुशांत ने शानदार अभिनय किया है।

किरदार : मंदार म्हात्रे
फिल्म : हेट स्टोरी 2 (2014)
मर्द से एक औरत के बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने अपने म्यूजिक के लिए बहुत नाम कमाया। इसके साथ ही सुशांत सिंह ने इसमें राजनीतिज्ञ मंदार म्हात्रे का किरदार निभाया है। वह सोनिका (सुरवीन चावला) को अपनी रखैल बनाकर रखता है, और उसकी सारी जरूरतों को पूरा करता है। सोनिका जब किसी और से मिलती है तो मंदार को वह नागवार गुजरता है। सुशांत सिंह ने अपने किरदार को क्रूर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं उन्होंने विलेन के रूप में बेहतरीन काम किया है।

किरदार : रहीम असलम
फिल्म : लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2017)
औरतों के मन की बात को समझाती इस फिल्म में चार कहानियां एक साथ चलती हैं, जिनमें एक कहानी रहीम (सुशांत सिंह) और शिरीन (कोंकणा सेन शर्मा) की है। रहीम अपनी पत्नी को सिर्फ अपनी हवस शांत करने का जरिया समझता है। उसके पहले से ही तीन बच्चे हैं, वह शिरीन को फिर भी गर्भ धारण करने के लिए मजबूर करता है। उनके रिश्ते में बहुत कड़वाहट है। सुशांत ने यहां भी शानदार काम किया है।

राधे के सेट से सामने आई सलमान की नयी तस्वीर

स्कूटी पर घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, तस्वीर हो रही वायरल

होली पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की स्पेशल ठंडाई बनाने की रेसिपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -