मकर संक्रांति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी सफलता
मकर संक्रांति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी सफलता
Share:

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। इस दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। 14 जनवरी 2023 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तथा 15 जनवरी यानी अगले दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में आने से कुछ राशियों की किस्मत सूर्य के समान चमक सकती है। जानिए सूर्य के मकर राशि में जाने से किन राशियों को होगा फायदा:-

वृषभ राशि:- 
सूर्य के वृषभ राशि में जाने से आपकी किस्मत का सितारा खुल सकता है। आय में वृद्दि के साथ नवीन साधनों के मार्ग खुलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पिता की मदद प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है। 

मिथुन राशि:- 
सूर्य का मकर राशि में आना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस के चलते आपको मानसिक तनाव से राहत प्राप्त होगी। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि:- 
मकर संक्रांति से कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। जिस चीज की जरुरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि:- 
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस के चलते आपको करियर में अपार कामयाबी हासिल होगी। आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। नए कार्य के आरम्भ के लिए वक़्त अच्छा है। कार्यों में कामयाबी हासिल होगी।

मकर राशि:- 
सूर्य गोचर का प्रभाव सबसे अधिक मकर राशि वालों पर ही रहने वाला है। मकर राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं से राहत प्राप्त होगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए अवसर आएंगे।

राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग पर इस दिन होगी सुनवाई

13 या 14 कब है लोहड़ी पर्व? यहाँ जानिए मुहूर्त और महत्व

जोशीमठ में तेजी से बढ़ता जा रहा है संकट, आर्मी बेस की कई इमारतों में भी आई दरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -