जोशीमठ में तेजी से बढ़ता जा रहा है संकट, आर्मी बेस की कई इमारतों में भी आई दरार
जोशीमठ में तेजी से बढ़ता जा रहा है संकट, आर्मी बेस की कई इमारतों में भी आई दरार
Share:

जोशीमठ में भू धंसाव का असर भारतीय थल सेना के परिसर पर भी पड़ चुका है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने इस बारें में कहा है कि सेना की करीब 25-28 इमारतों में दरारें आ चुकी है। उन्होंने बताया कि जवानों को अस्थाई रूप से जोशीमठ से शिफ्ट भी कर दिया गया है। उन्होंने इस बारें में बोला है कि जरूरत पड़ने पर सेना के जवानों को औली या अन्य जगहों पर भी शिफ्ट करवा दिया जाएगा। 

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने 15 जनवरी को थल सेना दिवस से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके है। इस बीच उन्होंने इस बारें में कहा है कि जहां तक जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड की बात है, तो वहां कुछ दरारें आई हैं। इसे BRO ठीक कर रहा है। हालांकि, इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जोशीमठ LAC से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रणनीतिक तौर पर इसे काफी अहम इलाका कहा जा रहा है। ऐसे में जोशीमठ में सेना और ITBP जवानों की तैनाती है।

जोशीमठ में सहायता के लिए आगे आई सेना: इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि सेना स्थानीय लोगों की सहायता के लिए भी आगे आई है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सेना ने अस्पताल, हेलीपैड भी सिविल प्रशासन को दिए हैं, ताकि लोगों को अस्थाई तौर पर यहां स्थानांतरित किया जा सके।

723 मकानों में आईं दरारें: जोशीमठ में भू धंसाव के चलते 723 मकानों में अभी तक दरारें भी आ चुकी है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर सड़कें फट गई हैं। जमीन से भी पानी का रिसाव भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिन मकानों में दरारें आई हैं, उनमें लाल निशान लगा लगा चुके है। लोगों से मकानों को खाली करने के लिए बोला है। अब तक तकरीबन 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट भी कर दिया गया है। लोगों को 1.5 लाख रुपए की अंतरिम मदद दी जा रही है। सरकार का कहना है कि मार्केट कीमतों पर उन्हें उनकी संपत्तियों का मुआवजा भी दिया जा रहा है। 

खराब मौसम ने बढ़ाई चिंता: जोशीमठ में मौसम लगातार खराब होता हुआ जा रहा था। यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासन तक सब की चिंता बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बारिश के बाद और घरों में भी दरारें भी देखने के लिए मिली है। जबकि जिन घरों में पहले से दरारें थीं, वे और बढ़ गई हैं। 

मरने के बाद प्रेमिका के भूत ने किया प्रेमी को परेशान, पुलिस भी रह गई हैरान

आवारा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए ये बड़ा कदम उठाएगी सरकार

MP में दिखा शोले का दृश्य, शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -