पुस्तक में डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी को लेकर हैरतअंगेज़ खुलासे, बताया- अलग बैडरूम में क्यों सोती हैं मेलानिया
पुस्तक में डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी को लेकर हैरतअंगेज़ खुलासे, बताया- अलग बैडरूम में क्यों सोती हैं मेलानिया
Share:

न्यूयार्क: अपने विवादित बयानों और अपने अफेयर्स के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार अपनी तीसरी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को लेकर चर्चाओं में हैं। सीएनएन की एक रिपोर्टर द्वारा अमेरिकी की प्रथम महिला पर "फ्री मेलेनिया" के नाम से लिखी गई पुस्तक में दी गई जानकारियों ने अमेरिका में सनसनी फैला दी है।

इस पुस्तक में दावा किया गया है कि मेलेनिया की अपने पति से बन नहीं रही, वो व्हाइट हाउस में अलग बेडरूम में सोती हैं, जिसमें उनके पति का प्रवेश नहीं होता। पुस्तक की लेखिका कैट ब्रेटन हैं कि उन्होंने काफी समय तक व्हाइट हाउस कवर किया। अमेरिका में उनकी गिनती जाने-माने पत्रकारों में होती है। उनके अपने विश्वसनीय स्रोत हैं। उन्होंने पुस्तक में जो बातें लिखी हैं, वो चौंकाने वाली तो हैं, किन्तु किताब का दावा है कि इसमें दी गई जानकारियां सच हैं।

किताब में कहा गया है कि मेलानिया अपनी पब्लिक छवि और निजता के बीच संघर्ष कर रही हैं। व्हाइट हाउस में आए हुए उन्हें तीन वर्ष बीत चुके हैं, किन्तु वो अब सबसे रहस्यों में लिपटी हुई, शांत और प्रेस से घबराने वाली अमेरिका की फर्स्ट लेडी हैं। कभी वो गर्मजोशी से भरी नज़र आती हैं तो कभी भावशून्य चेहरे के साथ। उनका पति ऐसा व्यक्तो है जो शायद ही कभी रिपोर्टर्स के सामने चुप रहता हो और उसकी कोई सुबह बिना कोई ट्वीट किए गुजरती हो, किन्तु इससे अलग मेलेनिया सबसे विरक्त, व्हाइट हाउस में फंसी हुई लगती हैं।

सूडान की सेरेमिक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 भारतीय नागरिकों की मौत

मौसमी बदलाव के शिकार देशों में भारत का 5वां स्थान, जर्मनी और कनाडा पहले नंबर पर

चीन में चल रही पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी, अब तक सैकड़ों बन चुकीं है शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -