संजीवनी 2 में आखिरी बार दुल्हन बनी नजर आएंगी सुरभि चंदना
संजीवनी 2 में आखिरी बार दुल्हन बनी नजर आएंगी सुरभि चंदना
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो संजीवनी 2 को बंद होने में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में इस शो में जल्द ही फिर से डॉ ईशानी दुल्हन के रुप में नजर आने वाली है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। जी दरअसल अदाकारा ने खुद इस बात की जानकारी अपने कुछ फोटोज को शेयर करने के बाद दे दी है। उन्होंने फोटोज को शेयर कर लिखा है Ek Akhiri Baar #wedding #drishani #sanjivani #swipeleft Only on StarPlus and Hotstar Monday- Friday 6:30 PM

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

आप देख सकते हैं सुरभि चंदना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि शो के आखिरी एपिसोड में वो दुल्हन के रुप में दिखने वाली है। वैसे सुरभि एक बेहतरीन अदाकारा हैं और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं। वह संजीवनी 2 के पहले इश्कबाज में नजर आ चुकीं हैं। इस शो में उन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था। अब बात करें संजीविनी 2 के आखिरी एपिसोड की तो वह 13 मार्च को आने वाला है। वैसे इसके बाद ये टीवी शो ऑफ एयर हो जाएगा। वैसे सुरभि का यह नया लुक सभी को भा रहा है।

वह इस टीवी शो के जरिए टीवी प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना चुकी है और आज के समय में वह एक बेहतरीन अदाकारा के नाम से फेमस हैं। वहीं उनके टीवी शो के बंद होने से उनके फैंस नाराज है लेकिन कई लोग उनके शो के बंद होने से खुश भी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक टीवी शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब तो शो के मेकर्स ने टीवी शो की रैप अप पार्टी भी कर ली है।

लड़कियों के सपने को लेकर खुलकर बोली कृतिका सेंगर

शहनाज गिल ने लाइव वीडियो में फैंस को बताई अपनी सबसे बड़ी परेशानी

मेल्विन लुइस ने 'सना खान' के साथ ब्रेकअप पर किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -