अन्धविश्वास ने ली 14 वर्षीय बच्चे की जान, हैरान कर देने वाला है मामला
अन्धविश्वास ने ली 14 वर्षीय बच्चे की जान, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक पर 14 वर्षीय बीमार लड़के को पीट पीट कर मार डालने का आरोप लगा है। तांत्रिक ने दावा किया था कि लड़के पर भूत का साया है तथा वह लड़के को पीट पीट कर भगा देगा। पुलिस ने बताया, सांगली के कवठे महांकाल में रहने वाले आर्यन दीपक की 20 मई को मौत हो गई थी। मगर यह राज अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस में शिकायत करने के पश्चात् खुला। 

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, आर्यन को कई दिनों से बुखार था। उपचार के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। तत्पश्चात, उसके परिवार वाले उसे कर्नाटक के शिरगुर में तांत्रिक अप्पा साहेब कांबले के पास ले गए। कांबले ने दावा किया कि आर्यन पर भूत का साया है, वह इसे मारकर भगा देगा। 

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं को जब इस मामले की खबर हुई, तो उन्होंने आर्यन के परिवार से संपर्क किया। तत्पश्चात, कार्यकर्ताओं ने कवठे महांकाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कर्नाटक में कोई अंधविश्वास विरोधी कानून नहीं है, ऐसे में पुलिस ने तांत्रिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस आगे की तहकीकात में जुट गई है। 

'PM मोदी माफी मांगें, उन्होंने बजरंग बली की तुलना गुंडों की जमात बजरंग दल से की': दिग्विजय सिंह

'मेरे विधानसभा क्षेत्र से लड़ें चुनाव', उषा ठाकुर ने दी दिग्विजय सिंह को चुनौती

मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह से कहा महू से लड़िए चुनाव, हम तैयार है

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -