22 साल बाद छलका सनी देओल का दर्द, बताया 'गदर' के बाद क्यों नहीं मिला था काम?
22 साल बाद छलका सनी देओल का दर्द, बताया 'गदर' के बाद क्यों नहीं मिला था काम?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 22 वर्ष पश्चात् फिर से तारा सिंह एवं सकीना की जोड़ी ने प्रशंसकों को क्रेजी कर दिया है। गदर 2 सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल है, जो वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी। 22 वर्ष पहले भी सनी की गदर सुपरहिट हुई थी। मगर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी सनी देओल की परेशानियां बढ़ गई थीं। 

अपने एक इंटरव्यू में सनी ने बताया की गदर की रिलीज के पश्चात् उनका रियल स्ट्रगल शुरू हुआ था। सनी ने कहा कि गदर की रिलीज से पहले उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। किन्तु फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्हें काम पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। इसकी वजह बताते हुए सनी देओल ने कहा कि उस वक़्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में बदल रही थी। सनी ने ये भी कहा कि गदर के बाद उन्होंने बड़े लोगों या बड़ी कंपनी के साथ काम नहीं किया था, क्योंकि वो उनसे रिलेट नहीं कर पाते थे, बल्कि उन्होंने ऐसे फिल्मनिर्माताओं के साथ काम किया, जिनमें उन्हें आगे बढ़ने की लगन दिखी।

सनी ने बताया कि वो वर्षों पश्चात अपने मुश्किल दिनों के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि अब वो खुश हैं और बुरे समय को पीछे छोड़ने में भरोसा रखते हैं। वही बात यदि गदर 2 की करें तो फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में सम्मिलित होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। करियर के डाउनउफॉल पर चल रहे सनी देओल को गदर 2 ने बड़ा कमबैक दिया है। गदर 2 को फैंस बहुत प्यार दे रहे है।

'मन्नत' के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्यों?

फिल्म निर्माता विजय आनंद की पत्नी का हुआ निधन, हार्ट अटैक के कारण हुई मौत

मंगेतर राघव संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, इस अवतार में नजर आया कपल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -