'मन्नत' के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्यों?
'मन्नत' के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्यों?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर जवान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन का तड़का लगाने वाले हैं। इस बीच उनके घर मन्नत के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिन्हें मुंबई पुलिस ने रोका। आखिर सबके पसंदीदा शाहरुख से लोगों को क्या नाराजगी हो गई और क्यों हो रहा है उनके घर के बाहर प्रदर्शन, आइए आपको बताते हैं।

असल में कुछ लोग, शाहरुख खान के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स एवं गैंबलिंग को प्रमोट करने से नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसी चीजों का प्रचार करने पर युवा पीढ़ी को गलत मैसेज प्राप्त होता है। इसीलिए कुछ लोगों ने शाहरुख खान के घर (मन्नत) के बाहर प्रोटेस्ट करने का प्रयास किया। इसके चलते मुंबई ने 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार दोपहर एक निजी संगठन अनटच यूथ फाउंडेशन ने शाहरुख खान पर 'ऑनलाइन जुए' को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध करने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया और अन्य मैसेंजिंग ऐप के माध्यम से मैसेज फैलाया गया था कि ऑनलाइन गैंबलिंग जैसे जंगली रमी, झुपी ऐप का प्रचार करने के खिलाफ, शाहरुख के घर के बाहर प्रोटेस्ट किया जाएगा। 

शनिवार को अनटच इंडिया फाउंडेशन की ओर से विरोध करने के लिए लोग शाहरुख खान के घर के बाहर पहुंचने वाले थे। किंतु पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया तथा सभी को डिटेन कर बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई। ये विरोध अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल के नेतृत्व में किया जा रहा था। कृष्णचंद्र अदल ने कहा कि शाहरुख जैसे बड़े सितारों की बातों को लोग सुनते हैं। वो कई गैंबलिंग ऐप को प्रमोट करते हैं, जिस से युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए हम लोग यही कहना चाहते हैं कि ऐसे गैंबलिंग ऐप को प्रमोट नहीं करें नहीं तो हम लोगों को बार-बार प्रोटेस्ट करना पड़ेगा। अदल का कहना ये भी है कि यदि पुलिस यंग बच्चों को गैंबलिंग करते देखती है तो गिरफ्तार कर लेती है, जबकि बड़े सितारें ये जानते हुए भी कि ये सब गलत है, ऐसी चीजों का प्रमोशन करते हैं।

मंगेतर राघव संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, इस अवतार में नजर आया कपल

सुहाना खान की ये चीज चुराना चाहती हैं अनन्या पांडे, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के कहने पर 'गदर 2' करने के लिए माने सनी देओल, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -