मंगेतर राघव संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, इस अवतार में नजर आया कपल
मंगेतर राघव संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, इस अवतार में नजर आया कपल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ शनिवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए परिणीति एवं राघव भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए। उन्हें माथे पर चंदन भी लगाया गया। कपल का मंदिर परिसर से एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पंडितों को मंत्र उच्चारण करते देखा जा सकता है। 

वही वीडियो के आखिर में आप कपल को बाबा महाकाल के सामने हाथ जोड़े बैठे देखेंगे। दोनों भक्ति में खोए हुए हैं। यहां राघव चड्ढा लाल कपड़ा ओढ़े नजर आए। तो वहीं परिणीति चोपड़ा ने खूबसूरत पिंक सूट पहना हुआ था। कपल काफी प्यारे लग रहे थे। खबर है कि परिणीति और राघव सितंबर 2023 में शादी करने वाले हैं। ये शादी राजस्थान में उनके परिवार की उपस्थिति में होगी।

बताया गया था कि परिणीति सितंबर के पहले सप्ताह में शादी की तैयारियों में लग जाएंगी। शादी के पश्चात् गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। 13 मई को परिणीति चोपड़ा तथा राघव चड्ढा की सगाई हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार संग राजनीति से जुड़े लोग भी सम्मिलित हुए थे। वही अब इस स्टार कपल की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है

सुहाना खान की ये चीज चुराना चाहती हैं अनन्या पांडे, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के कहने पर 'गदर 2' करने के लिए माने सनी देओल, खुद किया खुलासा

नहीं रहे कोहली, फैंस को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -