भारतीय वाणिज्य दूतावास पर फिदायीन हमला, कई जगहों पर भारी फायरिंग
भारतीय वाणिज्य दूतावास पर फिदायीन हमला, कई जगहों पर भारी फायरिंग
Share:

जलालाबाद : एक बार फिर अफगानिस्तान के जलालाबाद में स्थित इंडियन कांस्युलेट पर फिदायीन हमला हुआ है। इलाके में कई जगहों पर भारी फायरिंग भी की गई है। इस हमले में अब तक 6 लोग जख्मी हो चुके है। कहा जा रहा है कि अब भी दो सुसाइड बॉम्बर एक घर में छिपे हुए है। दो हेलीकॉप्टर्स को भी गश्ती करते हुए देखा गया है।

ब्लास्ट के बाद से इंडियन व पाकिस्तान कांस्युलेट से सटे सड़क को बंद कर दिया गया है। अफगानी सिक्योरिटी फोर्स और आईटीबीपी ने मौके पर कमान संभाल रखी है। कांस्युलेट के सभी कर्मचारी सुरक्षित है। इससे पहले जनवरी में भी 4 बड़े हमले हुए थे। 19 जनवरी को काबुल में रशियन एंबेसी में, 13 जनवरी को जलालाबाद में पाकिस्तान कांस्युलेट को निशाना बनाया गया, 3 जनवरी को इंडियन कांस्युलेट पर हमला किया गया और 1 जनवरी को काबुल में एंबेसी इलाके में हमला हुआ था।

इंडियन कांस्युलेट पर हमला करने के बाद आतंकियों ने दीवारों पर लिखा था कि यह अफजल गुरु की मौत का इंतकाम है। 25 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद आतंकियों को मार गिराया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -