अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की ख़बरों पर आई कुशा कपिला की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की ख़बरों पर आई कुशा कपिला की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व अभिनेत्री कुशा कपिला (Kusha Kapila) अक्सर उनके पोस्ट्स के कारण सोशल मीडिया पर ख़बरों में रहती हैं। कुछ समय पहले जोरावर सिंह अहलूवालिया (Zorawar Ahluwalia) से अलग होने के चलते कुशा कपिला की निजी जिंदगी खबरों में थी। वहीं जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिलेशन में सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें सामने आईं तो ऐसा भी सुनने को मिला कि जोरावर से अलग होने के पश्चात् कुशा, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के डेट कर रही हैं। इन सब पर अब कुशा ने प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, हाल ही में कुशा कपिला एवं अर्जुन कपूर, करण जौहर के घर साथ दिखे थे तथा मलाइका अरोड़ा वहां मौजूद नहीं थीं, तब से यह चर्चा होने लगी थी कि दोनों (अर्जुन-मलाइका) का ब्रेकअप हो गया है। तत्पश्चात, अर्जुन का नाम कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा था। अब कुशा ने इस पर बोला, 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के साथ एक फॉर्मल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर वक़्त मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं।' 

आगे कुशा बोलती हैं, 'बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।' वैसे एक तरफ जहां कुशा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है तो दूसरी तरफ अभी तक अर्जुन की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले करण जौहर ने उनके घर पर एक पार्टी रखी थी, जिस में कुशा सम्मिलित हुई थीं। वहीं इससे पहले वो कॉफी विद करण सीजन 7 में भी दिखाई दी थीं। कुशा जल्दी ही फिल्म सुखी में नजर आएंगी।
 

KBC 15 में आई अमिताभ बच्चन को 'कजरा रे' की याद, बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बिग बी ने कही ये बात

स्टार किड्स के कारण कृति सेनन को कर दिया जाता था फिल्म से बाहर, खुद एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

जानिए क्रिश 3 में विवेक ओबेरॉय के रोबोटिक कॉस्ट्यूम की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -