बिहार: नितीश सरकार में शुरू हुई अंतरकलह, सुधाकर सिंह की बगावत ने बढ़ाई टेंशन
बिहार: नितीश सरकार में शुरू हुई अंतरकलह, सुधाकर सिंह की बगावत ने बढ़ाई टेंशन
Share:

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल युनाइटेड (JDU) गठबंधन की सरकार को शपथ ग्रहण किए हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, किन्तु दोनों दलों में बगावत खुलकर सामने आ गई। यह बगावत किसी और ने नहीं, बल्कि RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने की है। 

पहले नीतीश कुमार के राज में अधिकारियों के बोलबाले का इल्जाम लगाते हुए खुले मंच से भ्रष्टाचार के लिए घेरा। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक से गुस्से से बाहर निकल गए। बाद में एक दिन खबर आई कि उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। बेटे के इस्तीफे का ऐलान किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता और RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने खुद किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बलिदान देने का वक़्त आ चुका है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद वह लगातार पार्टी हाईकमान से खफा चल रहे हैं। कई दिनों से वह पार्टी ऑफिस भी नहीं जा रहे हैं। हालांकि, आज खबर आई कि उनकी नाराजगी पार्टी ने दूर कर ली है। वह अब पहले की तरह पार्टी ऑफिस जाएंगे।

जगदानंद सिंह की नाराजदी दूर होने की खबर के बीच सुधाकर सिंह ने एकबार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कैमूर में एक  कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए खुले मंच से नीतीश कुमार को तानाशाह कहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी की सरकार में मंत्री की हैसियत चपरासी की है। वह केवल मुहर लगा सकते हैं। इससे अधिक कुछ नहीं कर सकते हैं।

किसानों को पीएम मोदी का बड़ा दिवाली गिफ्ट, कृषकों को मिलेगा बड़ा फायदा

पिता मुलायम की अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश, पूरा यादव परिवार है साथ

कांग्रेस चीफ के चुनाव से खुश हैं ? जानिए सोनिया गांधी ने क्या दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -