अचानक चलती ट्रेन के नीचे गिरी महिला और फिर जो हुआ...
अचानक चलती ट्रेन के नीचे गिरी महिला और फिर जो हुआ...
Share:

गया: बिहार के गया कोडरमा रेल खंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर माल गाड़ी का डब्बा एक महिला अध्यापिका के ऊपर से गुजर गया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। भगवान की देन से महिला सही सलामत बच गई। हालांकि उसे सिर पर चोट आई है। घटना के बारे में शिकंदर यादव एवं पंकज कुमार ने कहा कि दोपहर एक बजे अप लूप में माल ट्रेन खड़ी थी। उसी समय आसनसोल वाराणसी ट्रेन टनकुप्पा स्टेशन आ गई थी। बादिलबीघा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला अध्यापिका विनीता कुमार यात्री ट्रेन पकड़ने स्टेशन आई थी।

वही यात्री ट्रेन को पकड़ने के लिए अप लूप में खड़ी माल ट्रेन को महिला अध्यापिका नीचे से पार करने लगी। तभी बिना सूचना के माल गाड़ी ने चलना आरम्भ कर दिया। ट्रेन चलने पर महिला पटरी के बीच गिर गई। तत्पश्चात, मालगाड़ी महिला के ऊपर से निकलने लगी। महिला ने समझदारी से काम लेते हुए अपनी जान बचा ली एवं सही सलामत बच गई।

वही तत्काल लोग घायल महिला को चिकित्सालय ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया। साथ ही घरवाले को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। इस दुर्घटना में महिला को माथा में चोट लगी है। स्टेशन पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि ये रेल कर्मी की लापरवाही है। ट्रेन खुलने की खबर दी जाती तो महिला खड़ी माल गाड़ी के नीचे घुसकर उसे पार नहीं करती। ऐसे लापरवाह कर्मी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।

जेल में MLA अब्बास अंसारी को VIP ट्रीटमेंट ! चित्रकूट के जेल अधीक्षक और जेलर सस्पेंड

5 फीट मोटी बर्फ की चादर से ढंका केदारनाथ मंदिर, देंखे ये वीडियो

3 दिन से लापता महिला का शव खेत में मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -