वीडियो, वाई-फाई, आदि सुविधाओं के लिए सहारा श्री ने चुकाए 1.23 करोड़ रूपए
वीडियो, वाई-फाई, आदि सुविधाओं के लिए सहारा श्री ने चुकाए 1.23 करोड़ रूपए
Share:

नई दिल्ली : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राॅय सहारा ने तिहाड़ जेल प्रशासन को 1.23 करोड़ रूपए चुकाए हैं। दरअसल सुब्रत राॅय द्वारा वर्षभर तक तिहाड़ जेल से ही मिनी आॅफिस चलाया गया। जेल में एसी रूम, वाई- फाई, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, लैपटाॅप, डेस्कटाॅप और स्टेनोग्राफर आदि सुविधाऐं मिली थीं। सहारा श्री ने इन सुविधाओं पर आने वाले खर्च का बिल चुका दिया है। जिसमें यह बात सामने आई है कि इसके लिए उन्होंने 1.23 करोड़ रूपए का भुगतान किया है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसमें यह कहा गया कि इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने के लिए उन्हें अपनी संपत्ति बेचनी होगी। समूह के अधिकारियों और क्लाइंट्स से चर्चा करने की आवश्यकता भी जताई थी। यही नहीं न्यायालय द्वारा यह कहा गया कि तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें अलग स्थान उपलब्ध करवाया गया।

सुब्रत राॅय को स्पेशल सर्विस भी दी गई। सहारा प्रमुख द्वारा यह भी कहा गया कि पहली बार अगस्त में 10 दिनों के लिए स्पेशल यूनिट में वे शिफ्ट हुए थे। न्यूयाॅर्क और लंदन के दो होटलों को बेचने के लिए इस रूम में डील भी की गई थी। कोर्ट द्वारा सहारा श्री को वाई- फाई के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की सुविधा का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। उनके दोनों ही पुत्र कंपनी के निदेशकों से भेंट करते रहे।

सुब्रत राॅय सहारा द्वारा यह भी कहा गया कि इन्वेस्टर्स के 24 हजार करोड़ रूपए नहीं लौटाने का आरोप उन पर लगाया गया। वर्ष 2012 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहली बार सहारा समूह को इन्वेस्टर्स के पैसे लौटाने को कहा। सेबी और सर्वोच्च न्यायालय के कहने के बाद भी सहारा समूह द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

यह भी कहा गया कि न्यायालय द्वारा उन्हें 5 हजार करोड़ रूपए नकद दिए जाने के निर्देश भी दिए गए थे। शेष राशि को बैंक गारंटी के साथ देने की बात कही गई थी। उनको लेकर यह कहा गया कि उन्होंने न्यायालय की शर्तों को पूरा नहीं किया। इसके बाद उन्हें जमानत नहीं दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -