सुब्रमण्यम स्वामी ने खोली राहुल की पोल, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
सुब्रमण्यम स्वामी ने खोली राहुल की पोल, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भाजपा को जनता के बीच जाकर राम मंदिर नहीं बनाए जाने पर कहना चाहिए कि माफ कर दो एक बार फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर तो वहीं बनेगा। मस्जिद उस जगह बननी चाहिए जहां मुसलमान है। मस्जिद हटाया जा सकता है किन्तु मंदिर नहीं। 

उन्होंने कहा है कि जनता का मूड 2019 में निर्णायक सरकार देने का है। इस चुनाव में भाजपा के राष्ट्रवाद की लहर है। स्वामी ने कहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर मध्यस्थता का सवाल ही नहीं उठता है। राम जी जहां जन्मे थे, वहां मंदिर बनाना आस्था का प्रश्न है। संविधान में भी लिखा है लिबर्टी ऑफ फेथ। ये मूलभूत अधिकार है। इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है। स्वामी ने कांग्रेस की न्याय योजना पर बिन देते हुए कहा है कि इसमें कोई गणित नहीं है। वे पैसा कहां से लाएंगे? कुल 4 लाख करोड़ लगेगा, ये पैसा कहां से आएगा? वो टैक्स लगाएंगे? इसमें कोई योजना नहीं है। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि 2019 में पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी सजा पाएंगे। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर में एक चर्च है। संडे के दिन उनके घर में प्रायश्चित किया जाता है। बाकी दिन वे पूजा करने जाते है। स्वामी ने कहा है कि, राहुल गांधी एमफिल में फेल हुए हैं। उनका नाम राहुल विंची है। ये एक इटालियन नाम है। इतना ही नहीं राहुल गांधी के पास दो पासपोर्ट है। 

खबरें और भी:-

इंदौर से चुनाव लड़ने पर खुद लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कही ऐसी बात

लोकसभा चुनाव: इस सीट से खड़े हो गए इतने उम्मीदवार, कि चुनाव आयोग के छूट गए पसीने

केजरीवाल ने लगाया कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -