केजरीवाल ने लगाया कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम
केजरीवाल ने लगाया कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम
Share:

नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर चले आ रहे अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस-आप का गठबंधन नहीं होगा। केजरीवाल ने कहा कि, गठबंधन के लिए राहुल गांधी ने मना कर दिया है। बता दें कि रविवार को सुबह ही दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा था कि आज शाम या कल तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आज साफ़ हो सकती है कांग्रेस-आप गठबंधन की तस्वीर

कुछ ऐसा भी बोले केजरीवाल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि गठबंधन पर सोमवार को आधिकारिक घोषणा होगी। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर पेच फंसने के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक भी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर लिया है। 

मुलायम के नामांकन कार्यक्रम में नहीं जाएंगे शिवपाल, बताया ये कारण

हर सीट पर तैयार है पैनल 

जानकारी के अनुसार लोकसभा की हर सीट पर तीन से चार नामों का पैनल तैयार किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह एलान होना, कि राहुल गांधी केरल से भी चुनाव लड़ेंगे आश्चर्यचकित करने वाला है।

आज मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे मुलायम

लोकसभा चुनाव: भाजपा के शत्रु बोले, लालू ने दिया कांग्रेस में जाने का सुझाव

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, रेखा और सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -