सुबोध कुमार जायसवाल बने महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी, संजय बर्वे बने पुलिस कमिश्नर
सुबोध कुमार जायसवाल बने महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी, संजय बर्वे बने पुलिस कमिश्नर
Share:

मुंबई: वरिष्ठ आईपीएस अफसर सुबोध कुमार जायसवाल को गुरुवार को महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है, जबकि संजय बारवे को मुंबई का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया बनाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दोनों अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

इन नए नियमों के तहत अब फ्लाइट कैंसल या लेट होने पर रिफंड होंगे पैसे

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल गुरुवार को रिटायर हुए दत्ता पडसलगीकर का स्थान लेंगे। उन्हें गत वर्ष जुलाई में मुंबई पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। बारवे को पूर्व में भी मुख्य पुलिस आयुक्त पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, किन्तु गत वर्ष सितंबर में उन्हें महाराष्ट्र पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीजी बनाया गया था। 1987 बैच के आईपीएस अफसर महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा सहयोग के प्रबंध निदेशक का भी पदभार संभल चुके हैं।

डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की मजबूती के साथ 71.21 के स्तर पर खुला रुपया

वहीं संजय बर्वे लंबे समय से महाराष्ट्र के पुलिस प्रशासन में कार्य कर रहे हैं. वे महाराष्ट्र की आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) से लेकर मुंबई में कई बड़े पदों पर कार्य कर चुके है. बताया जा रहा है की इस पद के लिए और भी कई अफसरों का नाम दौड़ में था. जिसमें ठाणे के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह का नाम भी शामिल है. किन्तु प्रदेश सरकार ने अंतिम समय में बर्वे के नाम पर मुहर लगाई.

खबरें और भी:-  

पिछले दिनों गिरावट के बाद आज मजबूती के साथ खुले बाजार, फिलहाल ऐसी स्तिथि

HC से सोनिया राहुल को बड़ा झटका, खाली करना होगा हेराल्ड हाउस

वेस्टइंडीज के तूफानी खिलाड़ी ने फिर बरपाया कहर, लग गई रिकार्ड्स की झड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -