'मुझे पढ़ने नहीं देगा और वो मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा', लिखकर छात्रा ने लगाया मौत को गले
'मुझे पढ़ने नहीं देगा और वो मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा', लिखकर छात्रा ने लगाया मौत को गले
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में 16 वर्षीय एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना की वजह एक मनचले द्वारा निरंतर नाबालिग लड़की को परेशान करना बताया जा रहा है। यह भी खबर सामने आ रही है कि कई बार घरवालों द्वारा छेड़छाड़ को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने कई बार मनचले को गिरफ्तार किया था मगर मनचला भी नाबालिग था। इस वजह से पुलिस हमेशा उसे छोड़ देती तथा इस प्रकार मनचले का हौसले बढ़ गया था। 

प्राप्त खबर के अनुसार, बीते 2 दिन से यह लड़का निरंतर नाबालिग छात्रा का पीछा कर रहा था। परिजनों ने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की थी तथा परिजनों ने लड़के को समझाया भी था। मगर लड़के ने उनकी एक न सुनी तथा वह छात्रा का निरंतर पीछा करता रहा। कहा जा रहा है कि इसी से परेशान होकर शनिवार देर शाम छात्रा ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक लड़की के घरवालों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया है।

लड़की के पिता ड्राइवर का काम करते हैं एवं मां ग्रहणी हैं। वही जब मीडिया ने परिजनों से बात की तो उनका कहना था कि घर में 3 बच्चियां और एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी दसवीं कक्षा की टॉपर है तथा पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। उसने जल्द 12वीं पास करने के पश्चात् एक सरकारी नौकरी की तैयारी करने की बात भी कही थी। क्षेत्र में लड़की के घरवालों की किराने की दुकान थी। यहां अपराधी लड़का अक्सर आया करता था तथा वह निरंतर लड़की को परेशान करता था। जिसकी वजह से लड़की अपनी ही दुकान पर नहीं जाती थी। तत्पश्चात, मनचले ने लड़की के घर के चक्कर लगाने आरम्भ कर दिये। तत्पश्चात, घरवालों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मनचले लड़के को पकड़ा लेकिन नाबालिग होने के कारण वो छूट गया। 

'भारत को महाशक्ति नहीं बनना है', आखिर क्यों मोहन भागवत ने दे डाला ये बयान?

‘काला चश्मा’ पर जबरदस्त डांस करते नज़र आए पांड्या और धोनी, वायरल हो रहा Video

'केरल में नहीं जन्म, लेकिन उनसे बेहतर धोती बाँध सकता हूँ..', वामपंथी सरकार पर जमकर बरसे गवर्नर खान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -