‘काला चश्मा’ पर जबरदस्त डांस करते नज़र आए पांड्या और धोनी, वायरल हो रहा Video
‘काला चश्मा’ पर जबरदस्त डांस करते नज़र आए पांड्या और धोनी, वायरल हो रहा Video
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग-2023 (IPL- 2023) की तैयारियों में लगे हुए हैं। यह धोनी का अंतिम IPL सीजन हो सकता है, मगर इस बीच भी कैप्टन कूल की मस्ती जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 

 

धोनी और पंड्या का यह वीडियो दुबई की एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। यहां बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर रैप करते दिख रहे हैं, जिनके साथ धोनी, पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन सहित अन्य कई लोग डांस कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में टीम इंडिया की कप्तानी करके लौट रहे हैं, वहां उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज जीती थी। हालाँकि, पांड्या अभी ODI सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एमएस धोनी, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या सहित अन्य खिलाड़ी डांस करते नज़र आ रहे हैं। फैन्स ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह अंदाज़ पहली दफा ही देखा है। 

बता दें कि, इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब फैन्स को IPL 2023 में नज़र आएंगे। दिसंबर में IPL 2023 को लेकर ऑक्शन होना है, जबकि मार्च-अप्रैल में IPL का आयोजन हो सकता है। इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है। धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह अंतिम टी-20 मुकाबला चेन्नई में ही खेलेंगे। 

दूसरे ODI में गिल और SKY ने मचाया तूफ़ान, लेकिन बारिश ने धो दिया मैच

सुरेश रैना को कैसे मिला 'मिस्टर IPL' का खिताब

न्यूज़ीलैंड से मिली हार तो माइकल वॉन ने उड़ाया भारत का मज़ाक, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -