फिर एक प्रत्युषा पंखे पर लटकी......
फिर एक प्रत्युषा पंखे पर लटकी......
Share:

अभी जिस प्रकार से पूर्व में हमे देख चुके है कि किस जमशेदपुर की मशहूर टेलीविजन अभिनेत्रियों में शामिल TV ऐक्ट्रस प्रत्युषा बनर्जी जिन्होंने अपने ही घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी तथा उनकी इस ख़ुदकुशी का जिम्मेदार रहे उनके प्रेमी राहुल राज सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था व राहुल पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी रहे उनके ब्वॉयफ्रेंड और टेलीविजन के निर्माता राहुल राज सिंह को गिरफ्तार किया था, तथा अब ठीक उसी प्रकार के केस कि एक बार फिर से पुनरावृत्ति हुई है।

खबरों के मुताबिक मुंबई में एक मॉडल ने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मॉडल अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिव-इन रिलेशन में रहती थी। ये घटना बीती रात 12.30 बजे के आसपास हुआ था। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। दिल्ली से मुंबई में स्टार बनने की हसरत लेकर आई मॉडल करमजीत उर्फ नेहा ने शायद यह कभी सोचा नहीं होगा कि जिस मायानगरी मुंबई में वह अपना भविष्य बनाने जा रही है, वहां उनका भविष्य ही खत्म हो जाएगा।

जिस लड़के के साथ वह मुंबई में लिव-इन रिलेशन में रह रही थी, उसी से हुए झगड़े के बाद करमजीत उर्फ नेहा ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस की जांच में यह पता चला है कि नेहा की साल 2012 में शादी हुई थी, जो दो महीने में तलाक पर खत्म हुई। इसके बाद दिल्ली में ही नेहा ने कुछ महीने निजी काम किया और 6 महीने पहले ही दिल्ली से मुंबई आई थी और मॉडलिंग के लिए स्ट्रगल कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -