असहिष्णुता पर बोले मोदी, भारत में है सामाजिक शक्ति और बहुलतावाद
असहिष्णुता पर बोले मोदी, भारत में है सामाजिक शक्ति और बहुलतावाद
Share:

नई दिल्ली : लंदन में अपनी यात्रा के बाद असहिष्णुता के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्रिका में अपने विचारों को जाहिर किया है। जिसमें भारत में बढ़ती असहिष्णुता के मसले को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया है कि भारत में जबरदस्त सामाजिक शक्ति है। यहां का समाज बहुलतावादी है। द इकोनाॅमिस्ट मैग्जीन में प्रकाशित लेख में केंद्र सरकार के 18 माह पूरे हो जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहा गया है कि लोगों को सरकार से बहुत आस लगी हुई है।

ऐसे में सरकार के लिए असहिष्णुता पर आलोचनाऐं सामने आ रही हैं। आलोचनाओं का यह दूसरा दौर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मैग्ज़ीन के माध्यम से यह कहा गया है कि विविधता और बहुलवाद से जुड़े मसलों पर उन्होंने चर्चा की है। वे दूसरी बार इस मसले पर अपने विचारों को व्यक्त कर रहे हैं। मोदी के लेख से जुड़े कुछ अंशों को मैग्ज़ीन द्वारा ट्विट किया गया है। मैग्ज़ीन के अंक के मुख्य पृष्ठ पर द वल्र्ड इन 2016 शीर्षक के साथ मोदी समेत वैश्विक नेताओं के कार्टून प्रकाशित करवाए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लेख को एशिया एडिशन में इस तरह का लेख प्रकाशित किया गया है। लेख के अंश और लेख बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। दूसरी ओर इससे विदेशों में प्रसारित की जाने वाली मोदी विरोधी मुहिम कुछ धीमी पड़ती नज़र आ रही है। विदेशों में कांग्रेस नेताओं द्वारा की जाने वाली बयानबाजियों पर भी मोदी के इन लेखों का असर होगा और विदेश में भारत के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -