महाराष्ट्र: इस जिले के 61 गांवों में लगा सख्त लॉकडाउन
महाराष्ट्र: इस जिले के 61 गांवों में लगा सख्त लॉकडाउन
Share:

मुंबई: कोरोना के लगातार बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इस समय सबसे अधिक मामले हैं और यहाँ बढ़ते हुए मामले को देखते हुए पुणे से करीब 122 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के 61 गांवों में 13 अक्टूबर तक सख्त लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जी हाँ, हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि ये गांव अकोले, करजत, कोपरगांव, नेवासा, पारनेर, पाथरडी, रहाटा, संगमनेर, शेवगांव, श्रीगोंडा और श्रीरामपुर तहसील में लॉकडाउन लगाया गया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आदेश में कहा है, "जिले में रोजाना 500-800 मामले देखे जा रहे हैं और पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए, 10 से अधिक एक्टिव मामलों वाले गांवों में एहतियाती उपायों को लागू करने के निर्देश जारी किए गए थे। चूंकि प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा था, इसलिए हमने जिले के 11 तहसीलों के 61 गांवों में सख्त प्रतिबंध लगाए हैं।" उनके द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार, 'मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और डायग्नोस्टिक लैब जैसे आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी दुकानें 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बंद रहेंगी, जबकि इन गांवों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है और साथ ही प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं।'

इसकी अलावा आदेश में यह भी कहा गया है, "इमरजेंसी सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। किराने की दुकानों को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच काम करने की अनुमति दी गई है। इस अवधि के दौरान सभी धार्मिक स्थल और स्कूल बंद रहेंगे।"

MP: भाई से भाभी की हर बात बताती थी ननद लेकिन एक दिन।।।

कब होगी मानसून की विदाई ? मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

लेबनान अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए IMF के साथ विचार विमर्श है जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -