अब होगी आपकी मिठाई वेजीटेरियन, FSSAI ने वर्क पर जानवरों के प्रयोग पर लगाई रोक
अब होगी आपकी मिठाई वेजीटेरियन, FSSAI ने वर्क पर जानवरों के प्रयोग पर लगाई रोक
Share:

नई दिल्ली। अब तक जिस मिठाई को आप वेजीटेरियन समझकर खाते थे, वाकई में वो नॉन वेजीटेरियन है। मिठाई से लेकर पान व कई सारी स्वीट डिशेज में लगाए जाने वाले वर्क में जानवरों के अंश मिले होते है। जिस पर अब फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रोक लगा दी है। दरअशल चांदी के इस वर्क को इन सामानों पर लगाने के लिए पतला करना होता है, जिसके लिए इसे जानवरों की आंतो पर रखकर पीटा जाता है।

जिसके बाद ये पतले हो जाते है और आसानी से किसी सामान पर लपेटे जा सकते है। फसाई के अनुसार, इस काम के लिए गाय व भैंसो के आंतो को इस्तेमाल में लाया जाता था। जांच के दौरान ये पाया गया कि ये जानवरों के साथ क्रूरता और कंज्यूमर के लिए हेल्थ रिस्क है। इसके अलावा चांदी की वर्क शीट्स पर ऐसा कोई सिंबल या वॉर्निंग भी नहीं होता था, जिससे ये पता चल सके कि ये वेजीटेरियन प्रोडक्ट या है या नॉन-वेजीटेरियन।

इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला निकल, लेड, क्रोमियम और कैडमियम भी हेल्थ की दृष्टि से हानिकारक है। दो साल पहले यूनियन मिनिस्टर और एनिमल एक्टिविस्ट मेनका गांधी की शिकायत के बाद सरकार ने इस मामले पर एक्शन लेने का फैसला लिया था। मेनका ने कहा था कि मिठाई, पान और सुपारी ही नहीं बल्कि सेब को भी ज्यादा बेहतर दिखाने के लिए चांदी का वर्क लपेटा जाने लगा है।

मेनका ने साफ कहा था कि चांदी का वर्क बनाने के लिए बैलों का कत्ल तक किया जाता है। बता दें कि कुछ साल पहले, इंडियन एयरलाइंस ने वर्क को नॉन वेजीटेरियन मानते हुए इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -