अहमदाबाद: गुजरात के मेहसाणा के खेरालू में श्रीराम की यात्रापर हमले के बाद ऐसी ही एक और घटना वडोदरा जिले के पादरा के भोज गांव में हुई है। जब श्रीराम की यात्रा यहां से गुजर रही थी तो अचानक पथराव हो गया, जिसमें कुछ महिलाओं समेत कुछ लोग घायल हो गए। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस शुभ अवसर को मनाने के लिए गांव-गांव में शोभा यात्राएं निकाली गई थीं। ऐसा ही एक जुलूस पदरा के भोज में भी निकाला गया था, जब यात्रा के दौरान अचानक श्रद्धालुओं पर पत्थर बरसने लगे।
गुजरात के मेहसाणा जिले के vithoda गांव में राम ललाली शोभा यात्रा पर विधार्मियो के द्वारा पथराव किया गया। pic.twitter.com/9THZ1QHFx4
— RANA SANGHA - RoughSeaSailor. (@Sangha2Bs) January 22, 2024
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अराजक माहौल नजर आ रहा है. पास ही एक मस्जिद भी नजर आती है। घटनास्थल पर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा के दौरान पुलिस मौजूद थी लेकिन सुरक्षा नाममात्र की थी। फिलहाल मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के संबंध में पादरा थाने के पीआई तड़वी ने कहा कि रैली का आयोजन हिंदू एकता संगठन ने किया था। वे एक के बाद दूसरे गाँव से होते हुए भोज पहुँचे, जहाँ पथराव किया गया। रैली पादरा के भथुजी मंदिर पर जाकर खत्म होनी थी। पथराव में कुछ महिलाएं घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस बंदोबस्त कर दिया गया है और स्थिति शांत है।
વડોદરા: રામજીની શોભાયાત્રા પર પથ્થરમારો..!
— Sagar Patoliya (@kathiyawadiii) January 22, 2024
પાદરાના ભોજ ગામે પથ્થરમારામાં 10 મહિલા ભક્તો ઈજાગ્રસ્ત
ઘટનાને પગલે મોટી સંખ્યામાં પોલીસનો કાફલો ખડકાયો#Gujarat #Vadodara pic.twitter.com/8r3rGkx06M
24 घंटों में दूसरी घटना:-
बता दें कि, ऐसी ही एक घटना 24 घंटे पहले मेहसाणा के खेरालू में हुई थी, जहां मुस्लिम इलाके से गुजर रहे हिंदू जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव किया गया था। इस मामले में कुल 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जबकि 15 को गिरफ्तार किया गया है। FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश रचकर खेरालू के लिए निकल रही श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव किया था और इसी को लेकर बेलिम वासन के घरों की छत पर पत्थर जमा किये गये थे। साथ ही तलवार आदि हथियारों से लैस होकर जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।
कानपुर में दर्दनाक हादसा: रातभर भर में धुआं भरने से तीन लोगों की मौत
अमेरिका में कट्टरपंथियों के निशाने पर हिन्दू मंदिर, दो हफ्तों में 5 मंदिरों पर हुआ हमला