स्वामी सत्यमित्रानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मुख्यमंत्री  ने की यह बड़ी घोषणा
स्वामी सत्यमित्रानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मुख्यमंत्री ने की यह बड़ी घोषणा
Share:

उज्जैन/ब्यूरो।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने पद्भूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी थे। मुख्यमंत्री ने स्वामीजी के अनुयायियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लालपुर से हरसिद्धि तक के मार्ग का नाम स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के नाम पर करने की घोषणा की। 

साथ ही कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंदजी ज्ञान, भक्ति, कर्म तीनों ही मार्गों के संगम थे। उन्होंने जगत के हित के लिए मोक्ष प्राप्त किया। वे धर्मांतरण के खिलाफ थे। सत्यमित्रानंद महाराज के प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थित होना एक दिव्य अनुभूति का अहसास कराता है। हम भाग्यशाली हैं। सीएम ने प्रतिमा का निर्माण करने वाले कलाकार नरेश भारद्वाज का सम्मान किया।

 स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि सत्यमित्रानंद महाराज सरलता, विद्वता और सहजता की त्रिवेणी थे। वे इतने महान थे कि जगदगुरु होते हुए भी सब्जी काटते थे। आटा गूंथते थे। अपने साथियों को बड़ी ही सरलता से भोजन भी परोसते थे। अवधेशानंद ने कहा कि जो भी श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने आए, वे शिप्रा किनारे पेड़ अवश्य लगाकर जाएं। उन्होंने प्लास्टिक और पीओपी की मूर्तियों का निर्माण बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किया जाए। नवरात्र करीब हैं। ऐसे में देवी मां की मूर्ति मिट्टी की ही बनाई जाए।

21 साल बाद जलवा बिखेरेंगे सचिन तेंदुलकर, यादगार होगा यह क्रिकेट मैच

बिशप पीसी सिंह मामले में हुआ बड़ा खुलासा, अयोग्य बेटे को बना दिया स्कूल का प्रिंसिपल

कम्पलीट हुआ 'झलक दिखला जा' का पहला एलिमिनेशन, बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -