लालू यादव से मिले तेजस्‍वी यादव, झारखंड जीतने के बाद बनाई नयी चुनावी रणनीति!
लालू यादव से मिले तेजस्‍वी यादव, झारखंड जीतने के बाद बनाई नयी चुनावी रणनीति!
Share:

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पिता लालू यादव झारखंड में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं होंगे। बुधवार को रांची के रिम्स में अपने पिता से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने लालू के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की गयी थी । तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले चुनाव में भी चुनाव लडऩे की तैयारी करने का लालू से निर्देश मिला है।

दिल्ली में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा जा सकता है। बिहार के चुनाव को लेकर भी लालू प्रसाद यादव ने जनता को संदेश दिया है। जिन लोगों ने धर्मनिरपेक्षता का चोला पहनकर जनादेश का अपमान किया है, बिहार की जनता उनको सबक सिखाएगी। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि जिस प्रकार से झारखंड में कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, उससे 4 गुना मेहनत बिहार में करें। 2020 के अक्टूबर में जो चुनाव होंगे, उसकी पूरी तैयारी करें।कार्यकर्ता अभी से ही हर जगह काम करें और समाज के हर वर्ग और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलें। केंद्र सरकार के एनआरसी पर तेजस्वी ने कहा कि यह बेकार का कानून है। गलत नीतियों के कारण झारखंड में भाजपा को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। वादा पूरा नहीं किया गया, जनता को झूठ बोलकर बरगलाया, घमंड के साथ सत्ता चलाया और इसका नतीजा झारखंड में देखने को मिल सकता है।

झारखंड की जनता ने फैसला दे दिया है, अब बिहार की बारी है। बिहार के लोगों ने भी मन बना लिया है कि जनादेश का अपमान करने वाली नीतीश कुमार सरकार को सबक सिखाएंगे। बहुमत में होते हुए भी नीतीश सरकार वैसाखी पर है। झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम गठबंधन में हैं तो सरकार में भी जरूर शामिल होंगे। चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। वे पेईंग वार्ड में भर्ती हैं। लालू प्रसाद से शनिवार को अधिक से अधिक तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं। बुधवार को तेजस्वी यादव जेल प्रबंधन से विशेष अनुमति लेकर अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने पहुंच चुके है।

मानव के पूर्वज ​आखिरी बार इस जगह पर निवास करते थे, ​शोध में महत्वपूर्ण जानकारी आई सामने

आसमान से बरसे डॉलर, चोर ने बैक लूटकर लोगो को बोला मैरी क्रिसमस

'विराट सेना' ने साल 2019 में गाड़ा जीत का झंडा, सबसे ज्यादा जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -