सबसे अलसी देश है भारत, रोजाना के जरुरी कदम भी नहीं चल पाते लोग
सबसे अलसी देश है भारत, रोजाना के जरुरी कदम भी नहीं चल पाते लोग
Share:

नई दिल्ली। भारत में बड़े पैमाने पर लोगों के लिए रोजगार की बातें की जाती हैं, भारत में बड़े स्तर पर रोजगार का सृजन होता है मगर काम को लेकर आलसीपन यहां पर अधिक अनुभव किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में यह जानकारी मिली है कि स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता के डेटा को जुटाया गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन से जानकारी सामने आई और कहा गया कि एक व्यक्ति औसतन 4961 कदम प्रतिदिन चलता है।

कुल 46 देशों पर किए गए इस हालिया सर्वे में भारत को दुनिया के सबसे आलसी देशों की सूची में डाला गया है। भारत इन देशों में 39वीं रैंकिंग पर है। भारत में लोग औसतन एक दिन में 4297 कदम चलते हैं। सर्वे के मुताबिक कई देशों में एक्सरसाइज के मामले में महिलाओं और पुरुषों की संख्या में भी काफी अंतर है।

रिसर्च टीम को यह जानकर हैरानी हुई कि जापान जैसे देशों में मोटापा और असमानता काफी कम है।यहां महिला और पुरुष एक साथ एक्सरसाइज करते हैं लेकिन अमरीका और सऊदी अरब जैसे देशों में एक्सरसाइज में भारी अंतर देखने को मिला है। यह कहा गया है कि हर दिन करीब 10 हजार कदम चलना बेहद आवश्यक है।

स्मार्टफोन में इन्स्टाॅल स्टेप काउंटर्स की सहायता से लोगों की वाॅकिंग एक्टिविटी को ट्रैक कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका 4774 कदम चलता है। इन शीर्ष देशों में हाॅन्गकाॅन्ग, चीन, यूक्रेन व जापान आदि देश शामिल हैं।

 पीलिया की बीमारी में फायदेमंद है चुकंदर के जूस का सेवन

नीम और तुलसी के इस्तेमाल से पाए घमौरियों की समस्या से राहत

इन कारणों से भी दांतों को होता है नुकसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -