अक्षरा सिंह के इवेंट में मची भगदड़, बेकाबू भीड़ ने की पत्थरबाजी
अक्षरा सिंह के इवेंट में मची भगदड़, बेकाबू भीड़ ने की पत्थरबाजी
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर अक्षरा के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। ये घटना 17 जनवरी की है। अक्षरा सिंह बिहार के औरंगाबाद के दाउद नगर की एक दुकान के उद्गाटन समारोह में आई थीं। उन्हें देखने के लिए लोग इतने अनियंत्रित हो गए कि मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। 

अक्षरा सिंह जिस भी इवेंट में जाती हैं। उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैं। दाउद नगर में हुए समारोह में भी प्रशंसक उनके दीदार के लिए बेकाबू नजर आए। अक्षरा के इवेंट में इतनी भीड़ जमा हो गई कि पुलिस को मामला संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों पर हाथ उठाया, तो दूसरी ओर जनता भी पथराव करने लगी। पुलिस ने हंगामे को रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं संभल पाया। इस पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। अक्षरा सिंह दाउद नगर में उद्गाटन कार्यक्रम में आने वाली हैं, ये खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई थी। अक्षरा कार्यक्रम में बहुत देरी से पहुंचीं। तब तक वहां इतने लोग जमा हो चुके थे कि पुलिस के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। 

वही अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया तथा लोग उनकी झलक पाने को टूट पड़े। इवेंट में पहुंचकर अक्षरा ने कुछ भोजपुरी गाने गाए। चाहने वालों से चर्चा की। उन्होंने इवेंट में अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू ही किया था कि इतने में लोगों ने बवाल काट दिया। पत्थरबाजी के बीच आयोजकों एवं पुलिस ने अक्षरा सिंह को भीड़ से बचकर जैसे तैसे पटना रवाना किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अक्षरा सिंह के लेट आने के कारण हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो गई थी। तत्पश्चात, वहां भगदड़ मच गई। इस मामले में अभी FIR नहीं हुई है, लेकिन FIR की जाएगी। हंगामे में कांस्टेबल एवं कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पूरे मामले पर अब तक अक्षरा ने कोई बयान नहीं दिया है। बता दे कि ये पहला अवसर नहीं है जब अक्षरा के इवेंट में बवाल हुआ है। इससे पहले भी कई बार उनके इवेंट में पत्थरबाजी हो चुकी है। 

राममंदिर के करीब नया आशियाना बनाएंगे अमिताभ बच्चन, अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन

लोहड़ी पर दिखाना चाहते हैं ट्रेडिशनल स्टाइल तो इन एक्टर्स से लें टिप्स

मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का 92 वर्ष की आयु में निधन, तीन बार पद्म पुरस्कार से हो चुकीं थीं सम्मानित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -