जब सड़कों पर निकले एसएसपी तो पता चला कि लड़के कैसे घूरते है लड़कियों को
जब सड़कों पर निकले एसएसपी तो पता चला कि लड़के कैसे घूरते है लड़कियों को
Share:

लखनऊ। सड़कों पर लड़कियां कितनी सुरक्षित है, यह जानने के लिए लखनऊ के एसएसपी भी सड़कों पर निकल लिए। उन्होने राह चलती 5 लड़कियों को रोककर बात की। सोमवार को वो पूरी टीम के साथ गोमतीनगर में फुट पेट्रोलिंग पर निकले। तभी स्कूल की छुट्टी हुई थी। पुलिस की टीम को देखकर बच्चे घबरा गए और इधर-उधर बचकर निकलने लगे। इसके बाद एसएसपी ने खुद ही आगे बढ़कर रोका और उनसे बात करना शुरु किया।

एसएसपी ने पूछा कि बेटा आपको कोई छेड़ता तो नही है। शुरु में तो छात्राओं ने संकोच किया, इसके बाद फिर शुरु किया आपबीती सुनाना। कहा कि स्कूल के बाहर खड़े लड़के उन्हें घूर-घूरकर देखते हैं। कई बार तो उन्हें अश्लील टिप्पणी सुननी पड़ती है। छात्राओं ने कहा कि स्कूल की छुट्टी होते ही ट्रैफिक जाम हो जाता था।

इसके बाद एसएसपी ने आसपास के दुकानदारों से बात की, तो उन्होने बताया कि लड़के स्कूल टाइम में भी आसपास घूमते रहते है। इस संबंध में एसएसपी ने सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव को निर्देश दिया कि वह स्कूलों के प्रबंधन से इसकी शिकायत करें। साथ ही स्कूलों की छुट्टी के समय शोहदों के खिलाफ अभियान चलाने व ट्रैफिक जाम पर विशेष ध्यान देने को कहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -