नेपाल में घुस रहे नाइजीरियन नागरिक को SSB ने पकड़ा, 3 नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार
नेपाल में घुस रहे नाइजीरियन नागरिक को SSB ने पकड़ा, 3 नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार
Share:

पटना: भारत नेपाल सीमा पर पहरा दे रहे SSB जवानों ने बॉर्डर से नाईजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके साथ 3 नेपाली लोगों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गए नाईजीरियन व्यक्ति का नाम अगस्टीन चिनेदु नवओदु (25) है। वह  नाईजीरिया के सिलवेस्टी नवओदु ओबोलो आईएमओ का रहने वाला है। उसने अपने आप को इस्कॉन ट्रस्ट से जुड़ा हुआ बताया है। SSB ने उनसे पूछताछ के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

नाईजीरियन नागरिक को नेपाल में घुसाने की कोशिश करने वाले 3 नेपाली नागरिकों की शिनाख्त हो गई है। इनमें शामिल जीवछ साह नेपाल के धनुषा जिला का रहने वाला है। जबकि विजय कुमार यादव और डा. जगदीश अधिकारी नेपाल के महोतरी जिला का निवासी है। उक्त चारों के पास से SSB जवानों को दैनिक इस्तेमाल की सामग्री तथा दर्द निवारक दवाएं मिली है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या ये सब इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

पकड़े गए नाईजीरियन शख्स के पास से भारत में आने-जाने का कोई वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट,वीजा आदि नहीं मिला है। उसके पास से बरामद दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। उसके पास से 22,880 रुपया भारतीय करेंसी और 13,405 रुपया नेपाली करेंसी भी मिले हैं। नेपाली नागरिकों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नाईजीरियन व्यक्ति इस्कॉन ट्रस्ट मंदिर से संबंधित है। वह चिन्तामणी गोस्वामी महाराज के नाम से प्रवचन करता है। गिरफ्तार तीनों नेपाली नागरिकों ने खुद को उसका अनुयायी कहा है। 

18 अवैध देशी पिस्टल के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती को अगवा कर शादी का ढोंग रचाया और फिर कई माह तक किया दुष्कर्म

बहन की शादी के एक दिन पहले भाई ने की आत्महत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -