श्रीदेवी के निधन के बाद किसी फैन ने मुंडवाया था सिर तो किसी ने छोड़ दिया था खाना-पीना
श्रीदेवी के निधन के बाद किसी फैन ने मुंडवाया था सिर तो किसी ने छोड़ दिया था खाना-पीना
Share:

श्रीदेवी की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है। आप सभी को बता दें कि 24 फरवरी 2018 तड़के सुबह श्रीदेवी के निधन की खबर ने उनके फैंस को हिला दिया था। एक का बाद एक फैंस टूटते नजर आए थे और कई लोगों से यह गम बर्दाश्त ही नहीं हो रहा था। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं, और यहाँ पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली थी। आपको बता दें कि श्रीदेवी के फैंस देश के अलग-अलग हिस्सों से उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आए थे। उसी दौरान, एक फैन ने उनकी मृत्यु के बाद तेरहवीं संस्कार किया था। इसके अलावा, एक फैन ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। आपको बता दें कि कौशांबी के कादिलपुर गांव का एक युवक श्रीदेवी (Sridevi death anniversary) को अपनी मां की तरह मानता था। जी हाँ और इसी के चलते श्रीदेवी के निधन के बाद फैन ने अपने बाल तक मुंडवा दिए थे। वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से दसवां संस्कार किया था।

इसी के साथ तेरहवीं संस्कार का भोज कराया था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। उस समय युवक ने कार्ड भेजकर लोगों को आमंत्रित भी किया था। इसके अलावा श्रीदेवी के निधन के बाद उसने तीन दिन तक खाना तक नहीं खाया था। इस आदमी के अलावा मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा श्रीदेवी की मौत से पूरी तरह टूट गए थे। जी दरअसल वह मन ही मन श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान बैठे थे और उन्होंने शादी नहीं की थी। आपको बता दें कि साल 2002 में ओमप्रकाश मेहरा ने वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम श्रीदेवी दर्ज करा लिया था। केवल यही नहीं बल्कि ओमप्रकाश तीन हजार से ज्यादा पत्र श्रीदेवी को भेज चुके थे। ऐसे में एक्ट्रेस के निधन के बाद उन्होंने अपना मुंडन करवाकर श्रीदेवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई थी और खाना पीना सब छोड़ दिया था।

श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पति बोनी कपूर पर कई आरोप लगे थे। उस समय एक फैन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी। जी दरअसल फैन का कहना था कि दुबई पुलिस ने भी मौत पर संदेह जताया था। उस दौरान दायर हुई याचिका में कहा गया कि श्रीदेवी को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस वक्त वो बेहोश थीं, लेकिन जिंदा थीं, लेकिन उनके पति बोनी कपूर उन्हें हॉस्पिटल लेकर नहीं गए। हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।

श्रीदेवी की यादों में जी रहे बोनी कपूर

बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में अगले दो दिन चलेंगी तेज हवाएं और गरज के साथ होगी झमाझम बारिश

आसमान में गुम हो गई चांदनी, आज तक नहीं सुलझ पाया मौत का रहस्य

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -