आसमान में गुम हो गई चांदनी, आज तक नहीं सुलझ पाया मौत का रहस्य
आसमान में गुम हो गई चांदनी, आज तक नहीं सुलझ पाया मौत का रहस्य
Share:

श्रीदेवी का नाम सुनते ही आँखों के सामने नीली आँखों वाली खूबसूरत सी छवि आ जाती है। आज भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं। यादों में लोगों के आज भी चांदनी जिन्दा है। अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाली श्रीदेवी की मौत एक रहस्य बना रह गया। उनकी मौत दुबई में हुई और 24 फरवरी 2018 की सुबह सभी के लोग गम-भरी रही। इसी दिन सुबह खबर आई कि श्रीदेवी नहीं रहीं।

कहा जाता है एक्ट्रेस की मौत पानी में डूबने के कारण हुई, लेकिन उस समय सवाल ये था कि आखिर श्रीदेवी बाथरूम के बाथटब में गिरी कैसे और गिर भी गई तो वह उसमें डूब कैसे गयी? कई सवालों ने श्रीदेवी की मौत को रहस्य बना दिया जो आज तक नहीं सुलझा। कुछ समय पहले दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की जीवनी 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' के लेखक सत्यार्थ नायक ने एक्ट्रेस की एक बीमारी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम थी जब उनका ब्लड प्रेशर लो होता था तो वह बेहोश हो जाती थी। जी हाँ और यह बात उनके बेहद करीबी लोगों ने बताई हैं।

ऐसे में यह माना जाता है कि वह ब्लड प्रेशर लो के चलते ही पानी में बेहोश होकर गिर गई होंगी हालाँकि अब भी सवाल यह है कि आखिर ब्लड प्रेशर लो हुआ क्यों? कई सवालों के बीच श्रीदेवी की मौत का रहस्य आज तक अनसुलझा है। श्रीदेवी की मौत के बाद उनके पति पर भी कई सवाल खड़े हुए लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं निकला! वैसे श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दिन और आलम ये था कि उनके जाने के किसी को यकीन ही नहीं हुआ! आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर हम ही नहीं बल्कि उनके फैंस से लेकर पूरे देशभर के लोग उनकी यादों में खोये हैं।

आखिर किस वजह से अनुष्का ने एक्टिंग से बना ली दूरी, जानिए वजह

खेती में बिजी है धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर कही ये बात

जैकलीन फर्नांडिस की इन तस्वीरों को देख दीवाने हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -