11 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने पकड़ा
11 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने पकड़ा
Share:

रामेश्वरम ​: श्रीलंका की नौसेना द्वारा 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। दरअसल मछुआरों को लेकर जानकारी सामने आई है कि ये रामेश्वरम के निवासी हैं। मछुआरों को शनिवार को पकड़ लिया गया है। ये मछुआरे नेदुनतीवू द्वीप के समीप से पकड़े गए हैं। हालांकि रामेश्वरम से लगभग 3500 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए शनिवार को समुद्र में गए थे। इन मछुआरों के पास करीब 634 नौकाऐं थीं।

श्रीलंका ने आारोप लगाया है कि ये मछुआरे श्रीलंकाई समुद्री सीमा में दाखिल हो गए थे। मछुआरों की नौकाओं को भी श्रीलंका की नौसेना ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मछुआरों को लेकर श्रीलंका की नौसेना ने कहा है कि मछुआरे श्रीलंका के जाफना स्थित डेल्फ्ट द्वीप के तट से उत्तरपश्चिम में श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। ये मुछआरे शनिवार को रवाना हुए थे।गौरतलब है कि पहले भी श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ पकड़ा जा चुका है। 

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया अगवा

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -