पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया अगवा
पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया अगवा
Share:

राजकोट: पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ मछुआरों की लड़ाई लड़ने का मन बना रहा है। जी हां, उसकी नापाक हरकतों से तो ऐसा ही लगता है। दरअसल पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास से भारतीय मछुआरों की 6 नावों को अपहृत कर लिया। इन नावों में 36 भारतीय मछुआरे सवार थे। यह कार्रवाई पाकिस्तान मरीन सिक्योरिटी एजेंसी ने की है।

अब पोरबंदर मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत मोदी यह पता करने में जुटे हैं कि ये मछुआरे कहां कि निवासी हैं। गौरतलब है कि पहले भी पाकिस्तान ने 6 मछुआरों को पकड़ा था ये सभी गुजरात के थे और जूनागढ़ के मंगरोल निवासी थे।

पाकिस्तान द्वारा मछुआरों को पकड़ने की बात नई नहीं है। वर्ष 2016 की शुरूआत में भी पाकिस्तान 255 मछुआरों को पकड़ चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -