श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में
Share:

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होने अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक थलाई-मन्नार के उत्तर पश्चिम और डेफ्ट द्वीप के उत्तरी जल सीमा में मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त कर ली गई है। नौसेना ने कहा है कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को मत्स्यपालन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

सप्ताह भर के भीतर ये दूसरी बार है, जब मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी पूर्वी समुद्र क्षेत्र मे अवैध शिकार के लिए श्रीलंकाई नौसेना ने 31 दिसंबर को 29 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। लंबे समय से भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों के मु्द्दे को लेकर हल निकालने के लिए बात चल रही है। दोनों ओर से मछुआरे अवैध रुप से सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार होते रहते है। 

तमिलनाडु की सीएम जयललिता ने भी इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। श्रीलंकाई सरकार अपने फैसले पर अडिग है कि वो भारतीय मछुआरों को अपनी सीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नही देगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -