खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर किया विडियो, लोगों को दी पसीना बहाने की सलाह
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर किया विडियो, लोगों को दी पसीना बहाने की सलाह
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार 2.0 खेल मंत्री किरण रिजिजू स्वातं तो काफी फिट हैं ही और साथ ही वह समय-समय पर फिटनेस को लेकर अन्य  लोगों को भी जागरूक करते रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिसमें वह पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद और भाजपा नेता किरण रिजिजू ने एक विडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें वह एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि, 'फिटनेस आसान है। आओ, पसीना बहाएं, करो जो आपको पसंद हो, किन्तु कुछ करो। गलत आदतों को छोड़ो, ड्रग्स से दूर रहो, फिट और स्वस्थ रहो।'  रिजिजू ने आगे लिखा कि, 'आइए, कुछ समय सुबह या शाम खुद के लिए दें। फिट इंडिया मूवमेंट, लोगों का अभियान है क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट।' 

उन्होंने एक अन्य विडियो साझा किया है, जिसमें वह बोतल कैप चैलेंज लेते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में रिजिजू किक से पानी से भरी बोतल का ढक्कन खोलकर दिखाया। रिजिजू ने लिखा कि, 'हम योग, वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, एक्सरसाइज कर सकते हैं या कोई खेल सकते हैं, आप कुछ भी करो जो आपको पसंद हो, किन्तु पसीना बहाने के लिए कुछ करिए।'

 

आईएसएल-6 : आज जीत की हैट्रिक लगाने मैदान में उतरेगी बंगलुरु, हैदराबाद से होगा सामना

Ind Vs WI: 'विराट ब्रिगेड' को टक्कर देने के लिए विंडीज टीम का ऐलान, रसेल और गेल शामिल नहीं

आईओए ने दक्षिण एशियाई खेलों के लिए की बड़ी कटौती, टीम मैनेजरों का खर्च नहीं उठाएगा मंत्रालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -