सट्टा बाजार का दांव, यूपी में बीजेपी की जीत...
सट्टा बाजार का दांव, यूपी में बीजेपी की जीत...
Share:

उत्तर प्रदेश में पांचवे दौर का मतदान हो चुका है। इसके अलावा पंजाब, गोवा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। इन राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं इस पर सट्टा बाजार के अपने आकलन हैं।

गुजरात के सट्टा बाजार के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन सकती है और उसको यहां 200-203 सीटें मिल सकती हैं जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को यूपी में 120-125 सीटें मिल सकती हैं वहीं बीएसपी 60-62 सीटें हीसिल कर सकती है।

उत्तराखंड में भी गुजरात के सट्टा बाजार को बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। गुजरात के सटोरियों की राय है कि उत्तराखंड में बीजेपी को 40-45 सीटें, कांग्रेस को 20-23 सीटें जबकि बीएसपी को 3-4 सीटें मिल सकती हैं।

गुजरात के सट्टेबाजों की राय है कि गोवा में बीजेपी की सरकार फिर से बन सकती है। गुजराती सटोरियों की राय है कि गोवा में बीजेपी को 22-24 सीट, कांग्रेस को 14-16 सीट जबकि आप को 3.5 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं सटोरियो कि नजर से पंजाब में आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। गुजरात के सटोरियों के मुताबिक पंजाब में आप पार्टी को 52-55 सीट, कांग्रेस को 50-53 सीट जबकि बीजेपी-अकाली गठबंधन के 10-12 सीटें मिल सकती हैं।

अगर मुंबई सट्टा बाजार की बात करें तो मुंबई के सटोरियों को उत्तरप्रदेश में बीजेपी को 195-200 सीटें, सपा-कांग्रेस को 120-125 सीटें और बीएसपी को 64-67 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

उत्तराखंड में भी मुंबई के सट्टा बाजार को बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। मुंबई के सटोरियों की राय है कि उत्तराखंड में बीजेपी को 42-45 सीटें, कांग्रेस को 20-23 सीटें जबकि बीएसपी को 3-4 सीटें मिल सकती हैं।

मुंबई के सट्टेबाजों की राय है कि गोवा में बीजेपी की सरकार फिर से बन सकती है। मुंबई के सटोरियों की राय है कि गोवा में बीजेपी को 22-24 सीट, कांग्रेस को 14-16 सीट जबकि आप को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं मुबई के सटोरियो कि नजर से पंजाब में आप और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई के सटोरियों के मुताबिक पंजाब में आप पार्टी को 50-52 सीट, कांग्रेस को 50-52 सीट जबकि बीजेपी-अकाली गठबंधन के 12-15 सीटें मिल सकती हैं।

और पढ़े-

वोटिंग के दौरान सेना के जवान को दी जान से मारने की धमकी

दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ लिफ्ट देने के बहाने किया गैंग रेप

गर्लफ्रेंड के साथ छेड़छाड़ करने पर प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -