अब एस.पी करेंगे सफाई अभियान की शुरुआत
अब एस.पी करेंगे सफाई अभियान की शुरुआत
Share:

करनाल: कुछ अच्छा करें क्लब द्वारा चलाए गए सफाई एवं स्वच्छता अभियान की शुरूआत तरावड़ी के नगर खेड़े से होगी। इस मौके पर मुख्यातिथि जेल अधीक्षक शेर सिंह होंगे। यह जानकारी संस्था के महासचिव संदीप रोहिला ने दी।

इस अवसर पर नगरपालिका के सभी पार्षदो और समाजसेवियों तथा सफाई कर्मियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अच्छा करें की टीम वार्ड 5 में ही दोबारा इस अभियान को अंजाम देगी।

इससे पहले भी इसी वार्ड में यह अभियान चलाया गया था। जिसका शुभारंभ नपा उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने किया था। महासचिव संदीप रोहिला ने बताया कि इस वार्ड में सबसे ज्यादा गंदगी फैली है तथा यह शहर का सबसे स्लम एरिया है।

इसलिए यहां बार-बार कुछ अच्छा करें की टीम को प्रयास करने होंगे, इसके अलावा लोगों को जागरूक करना होगा, तभी इसी इलाके को साफ-सुथरा बनाया जा सकेगा।

और पढ़े-

भीख मांगने पर लगेगी सरकारी रोक...

जब प्रचार के दौरान पूर्व CM पर फेंकी गई स्याही

नगर निगम में 120 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

बजरंगियों ने दौड़ा - दौड़ा कर पीटा नगर निगम गैंगकर्मी को

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -