खजुराहो सीट पर सपा ने किया पूर्व IAS का समर्थन
खजुराहो सीट पर सपा ने किया पूर्व IAS का समर्थन
Share:

खजुराहो: मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। यहां भाजपा के प्रदेश के मुखिया विष्णु दत्त शर्मा का मुकाबला इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी पूर्व IAS आरबी प्रजापति (राजा भैया) से होगा। खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व IAS आरबी प्रजापति को समर्थन देने की घोषणा की है। वैसे इस सीट पर नाम वापसी का वक़्त समाप्त होने के बाद विष्णु दत्त शर्मा को मिलाकर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

बता दे कि खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा की अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था। तपश्चात, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस से मंथन के बाद ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व IAS आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस भी जल्द ही प्रजापति को समर्थन देने का ऐलान कर देगी। बीते दिनों ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के उम्मीदवार पूर्व IAS आरबी प्रजापति ने भोपाल में PCC प्रमुख जीतू पटवारी से भेंट की थी।

दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों पर हुए तालमेल के पश्चात् कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट सपा के लिए छोड़ी थी। सपा ने यहां से मीरा यादव को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था, किन्तु उनका नामांकन रद्द होने के पश्चात् चर्चा चल पड़ी कि भाजपा खजुराहो लोकसभा सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए कवायद कर रही है। इसी बीच राजा भैया प्रजापति ने भोपाल में PCC प्रमुख जीतू पटवारी से मुलाकात की। 

'वहां पर कोई रहता है क्या?', कच्चातिवु द्वीप पर बोले दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी, किए ये बड़े वादे

MP की इस लोकसभा सीट पर अब तीसरे चरण में होगा मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -