जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की तादाद बढ़कर 12 हुई, 7 बच्चे शामिल
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की तादाद बढ़कर 12 हुई, 7 बच्चे शामिल
Share:

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर के शेरगढ़ के भूंगरा में गुरुवार (8 दिसंबर) को गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज सुबह भी इस हादसे में बुरी तरह झुलसे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 1 महिला और 2 बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार तक 8 मौतों की जानकारी मिली थीं।

आज हुई मौतों में सुआ कंवर (60), पूनम (11) , सज्जन कंवर (10) और सुरेंद्र सिंह (30) का नाम शामिल हैं। इस हादसे में सुआ कंवर 60 से 70%, सज्जन कंवर 80 से 90% और पूनम 80 से 90% तक जल गए थे।  अब तक हुई मौतों में सर्वाधिक तादाद बच्चों की है। कुल मृतकों में से 7 बच्चे हैं। वहीं, शुक्रवार को हादसे वाले गांव में पूरे दिन अंतिम संस्कार होते रहे। एक साथ जलीं चिताओं से अंतिम संस्कार कर रहे रिश्तेदारों और ग्रामीणों का कलेजा कांप गया।

वहीं, घायलों के बेहतर उपचार के लिए सीएम के निर्देश पर जयपुर से डॉक्टरों की टीम को जोधपुर रवाना किया गया है। शुक्रवार को जैसे ही मासूम बच्चों सगतसिंह के पौत्र रतनसिंह व उनके भाई हमीरसिंह की पौत्री खुशबू कंवर के शव वीरान घर के आंगन में पहुंचे, तो हर किसी की रूह कांप गई और माहौल गमगीन हो गया।

पंजाब के थाने पर हमला, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी, IB के अलर्ट के बाद भी क्यों नहीं जागी सरकार ?

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बाद अब भाजपा नेता ने भी पीएम मोदी को कहा 'रावण', जानिए क्यों ?

एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, काठमांडू से दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -