5 जून तक गोवा पहुंचेगा मानसून
5 जून तक गोवा पहुंचेगा मानसून
Share:

केरल में दक्षिण पश्चिम में मानसून के 31 मई तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जी दरअसल यह कहा जा रहा है कि मानसून 5 जून तक गोवा पहुंचेगा। इस बारे में पूरी जानकारी बीते शनिवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा दी गई है। हाल ही में आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल एम। ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, 'केरल में 31 मई के करीब दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। इसके पांच जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है।' केवल यही नहीं बल्कि आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ''केरल में मानसून सामान्य तौर पर 1 जून को पहुंचता है, जबकि गोवा में मानसून की पहली फुहार 6 जून तक पड़ती है।'' इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि, 'केरल से गोवा पहुंचने का इसका समय स्थितियों पर निर्भर करता है।'

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। अब बात करें कोरोना संक्रमण के बारे में तो अब गोवा में वैक्सीनेशन अभियान तेज हो चुका है जिसके कारण कोरोना के मामलों में कमी देखने के लिए मिल रही है। यहाँ लॉकडाउन भी आगे बढ़ाया जा चुका है।

क्या आप भी बनना चाहते है प्रोफेसर? तो जल्द यहां करें आवेदन

NDA सरकार के सात साल पूरे होने पर बोले जेपी नड्डा- 'PM मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का सामना किया'

पवन सिंह के इस गानें ने लूटी महफ़िल, वीडियो पर मिले एक करोड़ से अधिक व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -