17 साल बड़े पति संग फोटो पोस्ट करना इस एक्ट्रेस को पड़ गया भारी
17 साल बड़े पति संग फोटो पोस्ट करना इस एक्ट्रेस को पड़ गया भारी
Share:

बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास फोटोज और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी इन सितारों को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ जाता है। इन दिनों साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायशा सहगल ट्रोलर्स के कमैंट्स का शिकार हो गई है।

सायशा सहगल हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और एक्ट्रेस सायरा बानो की नातिन हैं। सायशा ने बीते वर्ष साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता आर्या से शादी कर ली है। आर्या उनसे 17 वर्ष बड़े हैं। अब सायशा सहगल ने पति के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर  की है। जिसकी कारण उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। सायशा सहगल ने पति आर्या के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर की है। इन दोनों की यह तस्वीर एक पार्टी की है, जिसमें सायशा सहगल और आर्या एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। यह दोनों कलाकार इस फोटोज में मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सायशा सहगल ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यार के साथ डांस'। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर सायशा सहगल और आर्या की यह फोटोज खूब वायरल हो रही है। जंहा इन दोनों कलाकारों के फैंस फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया उपभोक्ता ने सायशा सहगल और आर्या के मध्य उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। thailee_2020 नाम की सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पिता और बेटी।'  angelina_joe_68 नाम की उपभोक्ता ने लिखा, 'अपने प्यार के साथ डांस ! दीदी, पिता के साथ डांस। जिनके अतिरिक्त और भी कई सोशल मीडिया उपभोक्ता ने सायशा सहगल और आर्या की जोड़ी को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे है। आपको बता दें कि यह दोनों साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों के नाम से भी जाने जाते हैं। सायशा सहगल ने बॉलीवुड फिल्म शिवाय में भी कार्य किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa)

 

अनुष्का से पहले तमन्ना पर आया था विराट कोहली का दिल, फिर हुआ था ये...

नोएडा के फर्नीचर बाजार में अचानक भड़की आग, करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक

महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बिहार पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -