सोनू निगम ने किए 'राधे मां' को लेकर विवादित ट्वीट्स
सोनू निगम ने किए 'राधे मां' को लेकर विवादित ट्वीट्स
Share:

नई दिल्ली : अपने भक्त परिवार की बहू को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के मामले में विवादों से घिरी राधे मां को लेकर लोकप्रिय गायक और कलाकार सोनू निगम ने ट्विट किया। है। सोनू निगम के ट्विट ने इस विवाद से आग में घी डालने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने राधे मां को लेकर लगाए गए आरोपों पर चर्चा की है। सोनू ने कहा है कि राधे मां पर मुकदमा चलाने के स्थान पर उनके अनुयायियों पर मुकदमा चलाना चाहिए।

उन्होंने कुछ ट्विट लगातार किए। इस दौरान पहले ट्वीट में लिखा काली मां को राधे मां से कम कपड़ों मे दर्शाया गया। यही नहीं उन्होंने यह भी कि जब पुरूष साधु नग्न घूम सकते हैं अजीब डांस कर सकते हैं रेप का दोषी होने के बाद वे जेल जा सकते हैं तो फिर लैंगिक समानता यहां क्यों नहीं दी जाती। यदि राधे मां पर मुकदमा चलाना चाहते हैं तो उनके अनुयायियों पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

महिलाओं और पुरूषों के लिए भिन्न नियम अच्छे नहीं हैं। सोनू निगम के इस ट्विट पर उनके फाॅलोअर्स और अन्य विवर्स ने जमकर लाईक किया है। उल्लेखनीय है कि राधे मां पर दहेज प्रताड़ना के साथ श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ के आरोप के बाद उन्हें मुंबई के कांदिवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया हालांकि कोर्ट ने उन्हें दहेज प्रताड़ना के मामले में 2 हफ्ते की जमानत दे दी है। अपनी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। मगर उनकी मुश्किलें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -