क्या सिद्धू को एक और मौका देगा हाईकमान ? कांग्रेस सांसदों के साथ सोनिया गांधी की बैठक आज
क्या सिद्धू को एक और मौका देगा हाईकमान ? कांग्रेस सांसदों के साथ सोनिया गांधी की बैठक आज
Share:

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक शिकस्त के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू खुद को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। किन्तु कांग्रेस हाईकमान उन्हें एक और मौका देने के मूड में नहीं दिख रहा है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज दिल्ली में पंजाब के कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई है। 

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सोनिया गांधी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे पर चर्चा कर सकती हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के नामित होने से पहले राज्य में कई ग्रुप सक्रीय हैं, किन्तु माना जा रहा है कि इस बार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नए चेहरे पर ही दांव चलने के मूड में है। इसका कारण यह है कि पार्टी नेतृत्व किसी भी तरह की गुटबाजी से बचना चाहती है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के लिए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम रेस में है।

इसके अतिरिक्त मंत्री रहे अमरिंदर राजा वारिंग का नाम भी दौड़ में शामिल माना जा रहा है। पंजाब कांग्रेस के एक दिग्गज नेता का कहना है कि इस हफ्ते के आखिर तक प्रदेश अध्यक्ष का फैसला हो सकता है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कई दिनों से लगातार नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और बरगाड़ी केस सहित कई मामलों में पर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं चंडीगढ़ को लेकर भी वह आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ पंजाब का ही हिस्सा है। जबकि चंडीगढ़, एक केंद्र शासित प्रदेश है। 

'दिन में 5-10 बार लाउड स्पीकर बजाना बंद होना चाहिए..', राज ठाकरे के बाद अब रूपा गांगुली ने भी उठाई आवाज़

अब केसरिया टोपी में नज़र आएँगे भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता, जानिए क्या है वजह ?

वृद्ध महिला ने 'राहुल गांधी' के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, FD-पैतृक सोना भी वसीयतनामे में शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -