दाऊद इब्राहिम के साथ अनिल कपूर की तस्वीर पर सोनम ने दिया ट्रोलर्स को जबाव
दाऊद इब्राहिम के साथ अनिल कपूर की तस्वीर पर सोनम ने दिया ट्रोलर्स को जबाव
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा वह बहुत बार सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। वही कई बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सोनम कपूर ट्रोलर्स ने निशाने पर भी आ चुकी हैं, परन्तु इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सोनम को उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक तस्वीर में नजर आने पर ट्रोल किया गया। असल में हाल ही में सोनम कपूर ने शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वही सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। वही इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।' उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे। 

असल में हाल ही में सोनम कपूर ने शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वही सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। इसके साथ ही इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।' उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम को ट्रोल करने के लिए उनके पिता अनिल कपूर की पुरानी तस्वीर को साझा कर दिया जिसमें वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ दिखाई दे रहे हैं। यूजर ने उनसे इस तस्वीर पर जवाब मांगा, जिसका सोनम ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने जवाब में कहा, 'वह राज कपूर और कृष्णा कपूर के साथ मैच देखने गए थे और बॉक्स में थे। मुझे लगता है आपको किसी पर ऊंगली उठाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे में अन्य 3 ऊंगलियां आप पर होती हैं। 

भगवान आपको हिंसा फैलाना के लिए माफ करें।'इसके अलावा सोनम कपूर को और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट में ट्रोल करने की कोशिश जिसका अभिनेत्री ने मजबूती से जवाब दिया। SUSHIL KUMAR नाम के यूजर ने ट्वीट में लिखा, तो फिर आप हमारा देश छोड़ दो। वही इस पर सोनम कपूर ने जवाब में कहा फर्जी हिंदू। इसके अलावा सोनम कपूर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर कटाक्ष करने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अनंत कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्ष को 'ड्रामा' बताया। अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर का रिएक्शन भी वायरल हुआ। बीजेपी सांसद अनंत कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को भारत में महात्मा क्यों कहा जाता है। इसके अलावा पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का मंचन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से हुआ। वही इनमें से कोई भी कथित नेता अंग्रेजों द्वारा एक बार भी मारा पीटा नहीं गया। उनका स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ ड्रामा था। एक समझौता था। अनंत कुमार ने ये बयान बेंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। वहीं अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हे राम।' सोनम कपूर के रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

करीना के भाई के वेडिंग रिसेप्शन में नहीं शामिल हुए सलमान, ऐश्वर्या रहीं वजह!

अरमान-अनीसा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारें, करीना पर रहीं सबकी निगाहें

मामा की शादी में जमकर नाचे तैमूर मिया, मम्मी करीना संग करवाया फोटोशूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -