बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं सोनम, हो गई ट्रोल
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं सोनम, हो गई ट्रोल
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। सोनम इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव भी नजर आ रही हैं। जी दरअसल जल्द ही सोनम अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में आए दिन सोनम के मैटरनिटी फोटोशूट्स सामने आ रहे हैं। जी हाँ उनके फोटोज इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें वो बखूबी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है लेकिन इस बार वो काफी ट्रोल हो गई हैं। जी दरअसल, इन दिनों सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

जी हाँ और अब रिया ने सोनम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में सोनम कपूर ब्लैक क्रॉप टॉप, मैटरनिटी पैंट और ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं और साथ ही बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन फोटोज में सोनम कपूर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन कई लोगों को सोनम का लुक अच्छा नहीं लगा और वह सोनम को ट्रोल कर रहे हैं। जी दरअसल सोनम और रिया की इन तस्वीरों पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इनमे एक तरफ लोग उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी है।

कई यूजर्स को सोनम का लुक पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फोटोशूट की याद दिला रहा है और उन्होंने रिहाना को कॉपी करने की बात कह दी है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने तो यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि बेबी गर्ल आने वाली या बेबी बॉय आएगा। इसी के साथ कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखकर उन्हें हलवाई वाले अंकल ही बता दिया है। वैसे आप सभी को बता दें कि इन दिनों सोनम काम से दूर हैं और जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

आमिर खान की फोटो शेयर कर जानिए क्यों कंगना ने जताया हिंदू होने पर गर्व?

इशारों-इशारों में चल रहा नव्या और सिद्धांत का अफेयर, ये रहा सबूत!

केवल एक डर ने बदल दी 'कैरी मिनाती' जिंदगी...बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -