अंबानी के इवेंट में सोनम कपूर ने शहनाज गिल के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के लोग
अंबानी के इवेंट में सोनम कपूर ने शहनाज गिल के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के लोग
Share:

मंगलवार को मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के लग्जरी मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा को धूमधाम से लॉन्च किया गया। रेड कारपेट पर सितारों का ताता लगा। शहनाज गिल भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने रेड थाई हाई स्लिट गाउन में रैंप वॉक कर हुस्न का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सोनम कपूर एवं करिश्मा कपूर को ग्रीट करती दिखाई दे रही हैं।

सोनम एवं करिश्मा सोफे पर बैठकर आपस में बातें कर रही हैं। उनके पीछे शहनाज खड़ी दिखाई देती हैं। पहले तो वो और सोनम बात करती हैं। फिर सोनम और करिशमा एक-दूसरे संग बातों में व्यस्त हो जाती हैं। पीछे खड़ी शहनाज बस मुस्कुराती दिखाई दी। फिर वहां से चली गईं। दूसरे एक वीडियो में शहनाज गिल, सोनम कपूर और फैशन डिजाइनर संदीप खोसला आपस में बातचीत कर रहे हैं।

वही ये वीडियो देखने के पश्चात् लोगों का मानना है कि करिश्मा कपूर एवं सोनम कपूर ने शहनाज को इग्नोर किया। लोग सोनम को ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि पिछले दिनों उनकी बहन रिया कपूर की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग के प्रमोशनल इवेंट में सोनम-शहनाज के बीच अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। ऐसे में अंबानी के इवेंट में शहनाज को अभिनेत्री का यूं लेफ्ट आउट फील कराना लोगों को चुभ रहा है। यूजर ने लिखा- शहनाज से बात करने के लिए सोनम खड़ी तक नहीं हुई। एक दूसरे शख्स ने लिखा- साफ नजर आ रहा है कि सोनम शहनाज को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रही है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।

खुल गया देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल, रेड कार्पेट पर दिखा अंबानी परिवार

कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते नजर आए कार्तिक आर्यन, जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -