अनिल के भांजे की शादी में पहुंचा कपूर खानदान, जुड़ा अम्बानी से रिश्ता
अनिल के भांजे की शादी में पहुंचा कपूर खानदान, जुड़ा अम्बानी से रिश्ता
Share:

बॉलीवुड से अभी कुछ खबरे आ रही थी जो कपूर खानदान की थी।

कहा जा रहा था कि कपूर खानदान सोनम कपूर की सगाई के लिए बाहर जा रहा है लेकिन उस खबर को तोड़ते हुए अभी कपूर खानदान के बाहर जाने की असली वजह सामने आई है जो सोनम की सगाई नहीं बल्कि अर्जुन के कजिन ब्रदर मोहित मारवाह की शादी है।

जी हाँ ये शादी UAE में होने वाली है और यहाँ पर कपूर खानदान से रिया कपूर, श्रीदेवी, बॉनी कपूर, खुशी कपूर, सनाया कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर सहित कई लोग पहुँच चुके है। सभी वहां की तस्वीरों को शेयर कर रहें है।

मोहित अपनी गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से मंगलवार को शादी करने वाले है। आपको बता दें की मोहित और अंतरा की इंग्जेमेंट और शादी की ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इन दोनों की शादी रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में होगी। इस शादी में अनिल कपूर अब तक नहीं पहुँच पाए है वहीं उनकी बेटी सोनम भी शादी में नहीं आ पाई है।

बात करें मोहित की तो वे अनिल कपूर की बहन रीना कपूर और संदीप मारबाह के बेटे हैं। आप सभी ने मोहित ‘फगली’ मूवी में देखा होगा जो उनकी डेब्यू फिल्म थी इसके बाद मोहित फिल्म ‘रागदेश’ में नजर आए थे।

मोहित की होने वाली पत्नी की बात की जाए तो वो अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। जी हाँ कपूर खानदान का रिश्ता अम्बानी खानदान से जुड़ने जा रहा है। यहाँ की कई तस्वीरें वायरल हो रहीं है।

सिर्फ एक गलती ने डूबा दिया इन मशहूर सेलेब्स का करियर

बर्थडे स्पेशल : कभी चाय, पटाखे और लॉटरी टिकट बेचकर करता था अपना गुजारा आज है मशहूर स्टार

Birthday Special: आज भी इस अभिनेत्री की मौत केवल एक रहस्य है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -